यदि प्रश्न का सेंस यह है कि बाजार में लगाये रुपये के साथ कुछ फ्रॉड तो नहीं होगा?
तो इसके लिए निश्चिन्त रहें क्योंकि भारतीय बाजार का प्रॉपर रेगुलेटिंग सिस्टम है। जिसपर सरकार का नजर बना ही रहता है।
हाँ यहां आप अपने लालच के कारण अवश्य सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि यह इस बाजार की विशेषता है कि यहां लगभग हरेक 4-5 ट्रेडर पर एक सलाहकार दिख जाएगा। जोकि आपके जेब से पैसे निकालने का तरीका बेहतर जानते हैं।
ऐसे में यदि जल्दी अमीर बनने का ख्वाब लेकर आते हैं और एक ही दिन में पेटी भर के कमाने का सपने रखते हैं तो कोई शक नहीं कि ये बाजार आपके लिए सुरक्षित नहीं है।
क्योंकि ऐसे लालची मछली का शिकार सलाहकार रूपी बगुले कुछ इसी प्रकार कड़ते हैं।
दूसरी ओर अगर आपके प्रश्न का सेंस नुकसान और प्रॉफिट से है तो इसका उत्तर पूरी तरह से आपके स्किल और मेहनत पर निर्भर करता है।
यदि आप जानते हैं कि किसी शेयर को खरीदने/बेचने के पीछे क्या वैलिड कारण है तो बाजार सुरक्षित है।
वहीं यदि आप ऐसा नहीं जानते हैं कि आपने किसी शेयर को किन कारणों को ध्यान में रखकर खरीदा है तो फिर बाजार सुरक्षित नहीं है।
कुछ पॉइंट्स जो किसी स्टॉक को खरीदने या बेचने का वैलिड कारण नही है।
जैसे:
1)स्टॉक बढ़ रहा था तो मैंने खरीद लिया।
2)स्टॉक गिर रहा था तो मैंने बेच दिया।
3)कंपनी का नाम बहुत सुने है। दूसरे शब्द में कहें तो सिर्फ ब्रांड का नाम देखकर खरीदना।
संक्षिप्त में कहें तो शेयर बाजार ही नहीं बल्कि कोई भी व्यवसाय या फिर कोई भी चीजे यदि हम बिना जानाकरी और समझ के कड़ते हैं तो वह सुरक्षित नहीं है।
उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।
0 Comments