क्या आप शेयर बाज़ार के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु बता सकते हो?

 यदि बेहद सरल शब्द में कहुँ तो इस बाजार को लेकर मेरा अनुभव कहता है कि यह बाजार एक ऐसा स्वर्णिम प्लेटफार्म है जहां पर बिना बड़ी ऑफिस, बिना अरबो रुपये के निवेश के भी एक अच्छे व्यवसाय में हिस्सेदारी लिया जा सकता है और कंपनी के मुनाफे नुकसान के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।

बस जरूरत है एक अच्छे व्यवसाय का पहचान करने की और आगे बढ़ने का।

हाँ कुछ चीजें जो मैंने अनुभव किया है। उसके अनुसार कुछ महत्वपूर्ण बिंदु निम्नांकित है।

1)आप जितना ज्यादे कमाने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ेंगे..उतना ही कम कमा कर जा पाएंगे और जितना कम आपका लक्ष्य होगा उतने ही आपके सफल होने के चांस हैं।

2)आप यहां दूसरे के सहारे जिंदगी नहीं काट सकते हैं। यहां कुछ करने के लिए आपको खुद सीखना होगा और खुद ही समय देना होगा।

3)यहां अधिकांश ट्रेडर बेहतरीन की तलाश में बेहतर को भी खो देते हैं। ट्रेडर को निवेश के अनुसार एक बेहतर लक्ष्य निर्धारित करके चलना चाहिए।

4)अधिकांश व्यक्ति यहां बहुत कुछ करने की ज़म्मिद में कुछ भी नहीं कर पाता है। इसलिए अपने लक्ष्य को जानते हुए एक तय अनुशासन को फॉलो करना चाहिए।

5)सोशल प्लेटफार्म पर मिलने वाले खरीदारी बिकवाली के टिप्स पर आप आखरी में नुकसान में ही बाहर होंगे।

6)दिग्गज निवेशक के रूटीन और डेडिकेशन को फॉलो किया जा सकता है लेकिन उनके ट्रेड को कतई नहीं। उनके ट्रेड को फॉलो करना 10 बार मे 8 बार नुकसान लेकर ही आता है।

7)टेलिविज़न एक्सपर्ट की बात पर कतई यकीन नहीं करना चाहिए।

8)भड़काऊ रिटर्न्स से हमेशा बचना चाहिए।

फिलहाल तो इतने ही अनुभव को शब्द के रूप में रख सके। बाकी किसी अन्य पोस्ट में।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा ।

Post a Comment

0 Comments