शेयर बाजार रिस्की क्यों होता है?

 गतिमान किसी भी चीज में रिस्क होता है। आप उदाहरण के लिए किसी भी गतिमान चीजो को उठा कर देख लीजिए।

अब बात करते हैं कि किस प्रकार का रिस्क और क्यों?

उदाहरण से समझिए:

इस चार्ट को देखिए :

यदि यहां देखें तो पाएंगे कि स्टॉक पिछले कुछ महीने से एक ही रेंज में ट्रेड कर रहा है।

ऐसे में यहां से दो मानसिकता एक्टिव हो जाएगा।

1)जिसे लगेगा कि बाजार बढ़ नहीं रहा है इतने दिनों से तो गिरेगा।

2)जिसे लगेगा बाजार इससे नीचे नहीं गिर रहा है इतने दिनों से तो बढ़ेगा।

ऐसे में दोनो डायरेक्शन के पोजीशन बनना शुरू हो जाता है। तभी अगर बाजार से कुछ पॉजिटिव खबर आ जाये तो सेलर को नुकसान में निकलना पड़ेगा। वहीं यदि खबर नेगेटिव हो तो खरीदार को नुकसान में निकलना पड़ेगा।

अब हम सभी जानते हैं कि अगला बड़ा मूव किसी कारण के ऊपर निर्भर करता है और ऐसे कारण आनेवले होते हैं न कि आ चुके। जहाँ भी बात भविष्य के अनिश्चितता का हो वहां रिस्क स्वाभाविक है।

उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।

Post a Comment

0 Comments