मैं उम्मीद करता हूँ कि आप डिमांड और सप्लाई की बेसिक समझ रखते हैं। सरल शब्द में किसी भी चीज का बढ़ता डिमांड उसके मूल्य को बढ़ाता है और घटता डिमांड कीमत को कम करता है।
और समाचार किसी भी चीज की तात्कालिक डिमांड और सप्लाई को बढ़ाने का सबसे बड़ा स्रोत है।
समझने वाली चीज है कि सकारात्मक खबरें आम तौर पर लोगों को शेयर खरीदने के लिए प्रेरित करती हैं । अच्छी रिजल्ट्स या फिर कंपनी द्वारा किसी नए उत्पाद की घोषणा, किसी कॉर्पोरेट अधिग्रहण और सकारात्मक आर्थिक संकेत ट्रेडर या निवेशक को भावनात्मक रूप से खरीदारी के लिए उकसाने का काम करता है।
वहीं नकारात्मक खबर भावनात्मक रूप से निवेशक के मनोबल को तोड़ने का काम करता है जिसकी वजह से उसे वर्तमान शेयर में भविष्य दिखाई नहीं देता और वह निकलना शुरू कर देता है।
जैसे
एक छोटा सा और सभी लोगो के यादगार समय का उदाहरण लेते हैं।
कोरोनावायरस महामारी को ही लें। 2020 की शुरुआत में, कोविड-19 तेज़ी से फैल रहा था और इसके परिणामस्वरूप, अधिकांश देशों ने राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने का फ़ैसला किया, जिससे व्यवसायों को बंद करना पड़ा और उनकी गतिविधियाँ रोकनी पड़ा।
निराशाजनक समाचार और अनिश्चितता का सामना करते हुए, निवेशक जल्दी ही घबरा गए और मार्च में दुनिया भर के बाज़ारों में भारी गिरावट आया। फिर, जब सरकारों ने अर्थव्यवस्था पर समग्र प्रभाव को कम करने के लिए असाधारण उपायों की घोषणा की, तो निवेशकों का डर थोड़ा कम हुआ और बाज़ार फिर से ऊपर चढ़ गया।
उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।
0 Comments