अंग्रेजी में एक बहुत ही प्रचलित कथन है जोकि सुनने में शायद हल्का महसूस हो लेकिन इसका वजन काफी ज्यादे है।
"If the product is free, then you are the product."
अर्थात,
यदि कोई प्रोडक्ट आपके लिए फ्री है तो समझें कि आप ही उसका प्रोडक्ट हैं।
या फिर इसे ऐसे भी कहें तो गलत नहीं होगा।
"If you're not paying for the product, then you're the product"
अर्थात,
अगर आप किसी प्रोडक्ट के लिए पे नहीं करते हैं तो समझें कि आप ही प्रोडक्ट हैं।
और इन सबको मिलाकर एक सॉलिड कथन बनता है।
"Nothing comes for free."
कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता है।
अब यदि उपरोक्त बातों को समझते हुए अगर आप ट्रेडिंग व्यू के वेबसाइट पर जाएं तो उत्तर स्वतः मिल जाएगा।
आइये दिखाते हैं।
1)अगर आप ट्रेडिंग व्यू को पैसे नहीं देते हैं तो उस पर चल रहे एड्स उनकी कमाई करवा देता है।
और मुफ्त के वेबसाइट पर ये एड्स आपके हटाने से भी न हटेंगे।
2)मुफ्त वाले में आप सीमित टूल्स का ही उपयोग कर सकते हैं लेकिन वहीं अपग्रेडेड फीचर के लिए आपको पेड का रुख करना ही पड़ेगा।
तो ऐसे प्रश्न या मुफ्त वाली चीजें जहां भी दिखे तो ऊपर बताए कथन को याद कर लें।
उम्मीद है आपको समुचित उत्तर मिला होगा।
0 Comments