गिरावट के समय बॉटम फिशिंग जैसे शब्द काफी जोर पकड़ते हैं। इसका सिम्पल सा अर्थ है कि ऐसे स्टॉक को पकड़ना और एंट्री बनाना जो तगड़े बॉटम के आसपास ट्रेड कर रहे हों।
बॉटम फिशिंग के पीछे का यही तर्क है कि मंदी में अधिकांश स्टॉक का भाव उनके वास्तविक मूल्य से बहुत नीचे आ जाता है। इससे ऐसे स्टॉक आम समय के मुकाबले लम्बे और आकर्षक रिटर्न्स देने के लिए तैयार होते हैं।
अब बात करते हैं आपके दूसरे प्रश्न पर जिसमें आप जानना चाहते हैं कि क्या शेयर बाजार के गिरावट में यह उल्टा भी पड़ सकता है?
गिरावट का दौर हमेशा से पैनिक सेल के लिए मशहूर है और पैनिक सेल जहाँ मात्र 10 पॉइंट का गिरावट सम्भव हो वहां भी बाजार 20 पॉइंट गिर जाता है।
अब जैसे एक रियल टाइम उदाहरण देता हूँ।
वर्तमान में बर्जर पेंट भी ऐसे ही बॉटम के आसपास ट्रेड कर रहा है।
बॉटम फिशिंग वाले लोग इस जोन का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे थे। क्योंकि यदि चार्ट को देखे तो पाएंगे कि अगस्त 2020 के बाद जब भी प्राइस इस जोन के आसपास आया है तो यहां से की गई खरीदारी ने निवेशक को झोली भर कर रिटर्न्स दिया। उसी उम्मीद से लोग यहां से फिर से खरीदारी करने का सोचेंगे।
लेकिन यदि हालिया चार्ट कंडीशन पर गौर करें तो पाएंगे कि इतने अच्छे बॉटम के पास होने के बाद भी यदि बॉटम फिशर एंट्री बनाने का सोचेंगे तो हायर संभावना है कि उन्हें Profit हाथ लगे।
यदि मैं कारण की बात करूं तो इस बर्जर के इस चार्ट को देखें।
उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा।
0 Comments