ऑप्शन चैन में OI, THETA , VEGA, DELTA इत्यादि क्या होता है?

 थीटा, गामा,वेगा,RHO, डेल्टा, ये सभी ऑप्शन बाजार से सम्बंधित शब्द है। जिसे ऑप्शन ग्रीक भी कहा जाता है।

इसका मुख्य काम यह निर्धारित करना है कि स्ट्राइक प्राइस का प्रीमियम, स्पॉट प्राइस के सापेक्ष कितना बढ़ेगा,कितना घटेगा,कितनी तीव्रता रहेगा।

आइये इसे एक एक करके समझते हैं।

1) डेल्टा:

मान लीजिये बाजार 24300 पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में ATM कॉन्ट्रैक्ट 24300 होगा। अब मैंने इसी ATM कॉन्ट्रैक्ट के कॉल ऑप्शन को 100 रुपये के प्रीमियम पर खरीद लिया।

मेरे खरीदने के बाद बाजार 24300 से बढ़कर 24400 चला गया। अब ऐसे में एक प्रश्न आना स्वाभाविक है कि हमारे खरीदे प्रीमियम कितना बढ़ेगा?

सही है?

यही बढ़ने और घटने को डेल्टा निर्धारित करता है। इसकी गणना के लिए कुछ पॉइंट्स का ध्यान रखना आवश्यक हैं।

1)ATM का डेल्टा हमेशा 0.50 होता है। स्ट्राइक प्राइस में 50 पॉइंट गैप होने की वजह से यह कुछ पॉइंट ऊपर नीचे हो सकता है।

2)ATM से ITM की ओर हम जितना जाते हैं इसका डेल्टा 0.50 से बढ़ते हुए लगभग 1 तक जाता है।

3)ATM से OTM की ओर हम जितना जाते हैं तो डेल्टा की वैल्यू 0.50 से घटते हुए लगभग शून्य तक जाता है।

अब जैसे मैंने ऊपर कहा था कि मैंने 24300 ATM के कॉल ऑप्शन को 100 रुपये पर ख़रीदा था और बाजार 24400 चला गया। ऐसे में मेरा प्रीमियम कितना बढ़ेगा।

सही है?

अगर हम देखें तो बाजार 100 पॉइंट ऊपर मूव किया है। अजर मैंने ATM खरीदा था तो ATM का डेल्टा 0.50 होता है। ऐसे में हमारा प्रीमियम

100 * 0.50= 50 पॉइंट मूव करेगा। अर्थात 100 पर खरीदा गया प्रीमियम बढ़कर 150 हो जाएगा।

वही यदि खरीदे स्ट्राइक प्राइस पर डेल्टा का वैल्यू 0.70 होता तो प्रीमियम 70 पॉइंट मूव करता और अगर डेल्टा 0.30 होता तो प्रीमियम सिर्फ 30 पॉइंट मूव करता।

उम्मीद है डेल्टा आपको समझ मे आया होगा।

2)गामा:

अब बात करते हैं गामा के ऊपर।

ऊपर दिए उदाहरण में आपने गौर किया कि मैंने जब खरीदा था तो ATM 24300 था। लेकिन बाजार बढ़कर 24400 हो गया।

सही है?

अब ATM क्या होगा?

जाहिर सी चीज है जहां बाजार ट्रेड करता है वही ATM है। अर्थात 24400।

अब यदि 24400 ATM हो गया तो 24300 या तो ITM होगा या OTM।सही है?

यदि हम कॉल के डायरेक्शन में हैं तो 24300 ITM हो जाएगा और वहीं यदि पुट के डायरेक्शन में हैं तो यह OTM हो जाएगा।

सही है?

हमने ऊपर ही देखा है कि ATM का डेल्टा 0.50 होता है। ऐसे में अब 24400 का डेल्टा 0.50 हो जाएगा। लेकिन 24300 का डेल्टा?

जाहिर सी चीज है कि यदि 24300 ITM हो गया है तो इसका डेल्टा अब 0.50 से बढ़कर 0.60 हो जाएगा। या फिर यदि यह OTM हो गया है तो इसका डेल्टा 0.50 से घटकर 0.40 हो जाएगा।

किस स्ट्राइक प्राइस का डेल्टा कितना होना चहिए ये गामा निर्धारित करता है।

उम्मीद है गामा भी समझ मे आ गया होगा।

3)थीटा:

अब बात करते हैं थीटा या फिर टाइम decay पर।

कभी आपने गौर किया है की बाजार 24300 पर चल रहा था और आपने कॉल या पुट 100 रुपये पर खरीद लिया। 2 घंटे बित गए लेकिन बाजार 24300 से न तो ज्यादे कुछ ऊपर गया और न कुछ ज्यादे नीचे। उसी के आसपास घूमता रहा गया।

बाजार वहीं है लेकिन आपके खरीदे कॉल और पुट का प्रीमियम 100 से गिरकर 90,80,70 आ गया?

ये थीटा की वजह से होता है। किसी भी ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट को हम जितना समय खरीद कर रखते हैं। उतने समय का होल्डिंग चार्ज हमें सेलर को देना पड़ता है। यही होल्डिंग चार्ज थीटा कहलाता है।

उम्मीद है थीटा भी आपको समझ मे आया होगा।

4)वेगा:

अब समझते हैं वेगा को। यह खरीदे स्ट्राइक प्राइस की वोलेटिलिटी को दिखाता है।

एक और ऑप्शन ग्रीक है। जिसका नाम है RHO। प्रश्न के इसका जिक्र नही है और यह अपने भारतीय बाजार को इतना प्रभावित भी नही करता है।

उम्मीद है पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगा

Post a Comment

0 Comments